मेधावी छात्रा प्रतीक्षा को सम्मानित करता शिक्षक। संस्थान
यमुनानगर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में मेधावी छात्रा प्रतीक्षा को सम्मानित किया गया। छात्रा प्रतीक्षा ने बिजनेस स्टडी विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विद्यालय की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ज्योत्सना जैन ने छात्रा को बधाई देते कहा कि प्रतीक्षा की सफलता विद्यालय के साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। सभी शिक्षकों ने छात्रा की उपलब्धि पर खुशी जताई। इस मौके पर विद्यालय प्रभारी सत्येंद्र कुमार सहित शिक्षक आत्म प्रकाश, सुदेश कुमार, तनु शर्मा, संदीप चौहान, अखविंदर कौर, संतोष रानी, कमल शर्मा मौजूद रहे। संवाद