रादौर। नाहरपुर गांव में 22 को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के लिए हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला प्रधान कर्मवीर पोटली ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। कर्मवीर पोटली ने ग्रामीणों को समारोह का निमंत्रण दिया। प्रधान कर्मवीर पोटली ने कहा कि समारोह में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि होंगे और मेधावियों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर मनोज नाहरपुर, संदीप, ओमपाल, रामनाथ, रवि और सुनील मौजूद रहे। संवाद