फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लुढ़का पारा, आज धूप निकलने के आसार

Fri, 17 Jan 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिन धूप के बाद बुधवार रात को बारिश हुई। बारिश से मौसम और अधिक ठंडा हो गया। हालांकि इस दौरान ज्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में औसतन मात्र तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं वीरवार अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडा रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम साफ रहने और अच्छी धूप खिलने की संभावना है।
सुबह हाड़ कंपा देने वाली बर्फीली हवा चली। दोपहर में मौसम साफ हो गया और हल्की धूप खिली। हल्की धूप ने लोगों को सर्दी से भारी राहत पहुंचाई। परंतु बारिश से पारा दो डिग्री नीचे चला गया। इससे पहले जहां पारा 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बारिश से यह 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर में धूप से भले राहत मिली, लेकिन रात को घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। 20 व 21 जनवरी को बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। बारिश से अगले सप्ताह भी कड़ाके की सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान है। विभाग ने जनवरी के अंत में सर्दी के तेवर नरम होने की संभावना जताई है। वमौसम के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। सर्दी के कारण अधिकांश लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। लोगों के सुबह-शाम की सैर न करने के कारण शहर के पार्क व मैदान सुनसान नजर आते हैं। इसके अलावा बाजारों में भी लोगों की उपस्थिति कम है। लोग जरूरी काम से बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन

ग्राहक न होने के कारण कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में दुकानदार दिनभर खाली बैठे रहते हैं और सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने करीब 15 दिन सर्दी सताने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें