फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नियमितिकरण की पॉलिसी बनाने को सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Jun 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर डीसी मनोज कुमार से मिले। एसोसिएशन सदस्यों का नेतृत्व जिला प्रधान विशाल कुमार ने किया। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सदस्यों ने नियमितिकरण की पॉलिसी बनाने की मांग की।
हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल ने डीसी से अनुरोध किया कि वे ज्ञापन 27 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले सीएम कार्यालय भिजवाएं। डीसी ने आश्वासन दिया कि वे समय रहते ज्ञापन सीएम कार्यालय में भिजवा देंगे। इससे पहले हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स ने अनाजमंडी में जमा होकर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

संगठन मजबूत करने के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल जो संगठन से नहीं जुड़े हैं, उन्हें संगठन से जोड़ने को लेकर विचार किया गया। बैठक में आबकारी एवं कराधान आयुक्त कार्यालय में कार्यरत हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल यशोदा को जिला उप प्रधान व प्रेम सिंह को कैशियर नियुक्त किया गया।
जिला प्रधान विशाल कुमार ने बताया कि अनुबंध के आधार पर कार्यरत करीब पांच हजार हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स का संगठन है जो हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स की सेवाएं नियमितिकरण बारे निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने ज्ञापन देकर कार्यरत प्रोफेशनल्स की सेवाएं नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार से मांग है कि सरकार सेवाएं नियमितिकरण की पॉलिसी लेकर आएं। इस दौरान संगठन सचिव जौनी देसवाल, हरीश कुमार, सौरभ गोयल, संजीव कुमार, चेतन यादव, कामिया छाबड़ा, राजेश कुमार, मनोज कुमार, सुमित कुमार, रोबिन काम्बोज, अरुण गर्ग, कीर्ति, नरेश कुमार, मेम सिंह, कमल कुमार, प्रेम सिंह, यशोदा, संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें