संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जगाधरी अनाज मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में जिला सचिवालय परिसर में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में गाजा में इजरायल के हमले की निंदा की गई। साथ ही भारत सरकार से पीड़ितों को बचाने में भूमिका निभाने की मांग रखी। धरने-प्रदर्शन की अगुवाई जिला सचिव धर्मपाल चौहान व सीपीएम के जिला सचिव प्यारेलाल तंवर ने की। इस दौरान जरनैल सिंह सांगवान, गुरभजन सिंह मझैल, हरभजन सिंह संधू, यशपाल व महिपाल चमरौड़ी ने संबोधित किया। कहा कि इजराइल ने गाजा पर अमानवीय युद्ध थोपा है, उस पर जल्द रोक लगनी चाहिए।