फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान मजदूर संगठन की बैठक 25 को

Thu, 22 Jan 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। किसान मजदूर संगठन पूरन की ओर से 25 जनवरी सुबह 11 बजे गांव खजूरी के पैलेस में संगठन विस्तार अभियान को लेकर बैठक बुलाई गई है। बैठक में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह मुख्यातिथि व वक्ता होंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष सियानंद राणा उन्हेड़ी ने बताया कि अभियान की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष किसान मजदूर संगठन विनोद राणा थंबड़ करेंगे। कार्यक्रम में संगठन की जिला इकाई में पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इससे संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य किसानों व मजदूरों के हक की आवाज बुलंद कर उन्हें उनका हक दिलाना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें