फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अमृत फार्मेसी में कम दरों पर उपलब्ध होंगी गंभीर बीमारियों की दवाएं

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल ​स्थित अमृत फार्मेसी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए तैयार अमृत फार्मेसी स्टोर आज से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत फार्मेसी का शुभारंभ करेंगे। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि विभाग ने इसके लिए सब तैयारियों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमृत फार्मेसी पहुंचकर तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बिल्डिंग के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पासी ने स्टोर का निरीक्षण करते हुए दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों से उपचार में काम आने वाली दवाओं की रिपोर्ट भी ली गई, ताकि डॉक्टरों की मांग के अनुसार दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि अमृत फार्मेसी पर गंभीर बीमारियों की दवाएं बाजार से 30 से 40 प्रतिशत तक कम दरों पर उपलब्ध होंगी और फिलहाल स्टोर में करीब 150 प्रकार की दवाएं आ चुकी हैं। इस मौके पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

मरीजों को नहीं मिल पाती थी पूरी दवा
वर्तमान समय में जिला नागरिक अस्पताल में मौसमी बीमारियों के चलते ओपीडी का आंकड़ा करीब 1500 तक पहुंच रहा है। अब तक मरीजों की यह शिकायत रहती थी कि चिकित्सकों की ओर से लिखी जाने वाली सभी दवाएं अस्पताल की फार्मेसी पर नहीं मिल पाती हैं। अस्पताल परिसर में पहले से जन औषधि केंद्र भी संचालित है, जहां कम दामों में दवाएं मिलती हैं। अब अमृत फार्मेसी शुरू होने से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी सस्ती दरों पर दवाएं मिलने का बड़ा सहारा मिलेगा, जिससे उनका आर्थिक बोझ कम हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें