फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रादौर में जुलाई से चलेगी मेडिकल वैन : जिंदल

Mon, 10 Jun 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जुलाई माह से रादौर क्षेत्र में जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल वैन सुविधा शुरू की जाएगी। साथ ही कन्या विवाह शगुन योजना सहित सभी योजनाओं पर शीघ्र अमल किया जाएगा। यह बातें कुरुक्षेत्र लोकसभा से तीसरी बार सांसद बने नवीन जिंदल ने रविवार को कांबोज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
कार्यक्रम में जनता का धन्यवाद कर जिंदल ने कहा कि विश्व स्तरीय कौशल विद्या केंद्र शुरू कराने की जो घोषणा की है, उसके लिए विचार-विमर्श किया जा रहा हैं। प्रयास होगा कि एक साल में उसकी स्थापना हो जाए। लाडवा-यमुनानगर रोड को फोरलेन कराने व कुरुक्षेत्र-हरिद्वार रेल लाइन के लिए उच्च स्तर पर बात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में वह कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के संकल्प पत्र पर भी शीघ्र काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार को जनता की सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि हम मिलजुल कर काम करेंगे। प्रत्येक वर्ग की समस्याएं दूर करेंगे। आचार संहिता खत्म होते ही सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए। सबसे पहले सरपंचों की समस्याएं दूर की गई। अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्गों की चौपालों की मरम्मत व विकास के आदेश दिए गए। युवाओं की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए 50 हजार नौकरियां देने का ऐलान सरकार ने किया।
विज्ञापन

इंडी गठबंधन की कोई विचारधारा नहीं
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि इंडी गठबंधन की कोई विचारधारा नहीं है। पहले वे मिलकर चुनाव लड़े और अब आम आदमी पार्टी के नेता कांग्रेस को दोष देने लगे हैं। 25 मई तक ये दोनों साथ थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब जाकर कांग्रेस पर ही हमला करने लगे। हमें नहीं लगता कि प्रदेश की जनता ऐसे लोगों पर विधानसभा चुनाव में विश्वास करेगी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, अमित कांबोज बुबका, राजीव आर्य सन्नी, प्रधान वेद प्रकाश कांबोज, हरपाल मारूपुर, हरबंस सैनी आदिमौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें