फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से गई मेडिकल छात्रा की जान

Sat, 28 Feb 2026 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर रोड पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुजाता के रूप में हुई है, जो जगाधरी वर्कशॉप क्षेत्र की रहने वाली थी और उसकी शादी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के कस्बा सरसावा में हुई थी। परिजनों के अनुसार वह मेडिकल की छात्रा थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुजाता अपने ससुर के साथ स्कूटी पर सरसावा जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। ससुर सड़क किनारे की ओर जा गिरे, जबकि सुजाता बीच सड़क पर गिर गई। तभी डंपर का टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुजाता को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें