फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इलाज करते दबोचा गया मेडिकल स्टोर संचालक

Tue, 23 Apr 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम जगाधरी के विजय नगर में पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी के घर के पास स्थित मदन मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। इस दौरान मेडिकल स्टोर के ऊपर बने कमरे में मरीजों को अवैध रूप से भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा था। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक डॉक्टर की कोई डिग्री नहीं दिखा सका। इस संबंध में थाने में शिकायत दी गई और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। सोमवार देर रात तक स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई चल रही थी।
स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर विपिन गोंदवाल ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय में शिकायत मिली थी कि जगाधरी में मदन मेडिकल स्टोर का संचालक बिना डिग्री के मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार करता है। इस सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मेडिकल स्टोर के ऊपर बने कमरे में मरीज को भर्ती करने के लिए बेड रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन पर मरीजों का उपचार किया जा रहा था। इस संबंध में मेडिकल स्टोर संचालक मदनलाल को डिग्री दिखाने के लिए कहा तो वह इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर का शटर बंद कर उसे सील कर दिया। डा. गोंदवाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें