फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित

Sun, 09 Aug 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता ​खिलाड़ियों के साथ पूर्व मंत्री। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिलास्तरीय एसजीएफआई वुशु प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सम्मानित किया। इसके लिए उनके निवास पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने विजेताओं को पदक वितरण सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।
इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग में तम्मय ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान पाया। वहीं, राहुल ने द्वितीय और यश ने तृतीय स्थान हासिल किया। हर्षप्रीत (48 किग्रा), भौतिक (52 किग्रा), नमन (56 किग्रा), जशान (60 किग्रा), यक्ष (65 किग्रा) और हरमीत (70 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हरजोत द्वितीय रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-19 बालक वर्ग में गगनदीप (48 किग्रा), अनुराग (52 किग्रा) और प्रिंस (70 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग के अंडर-17 आयु में प्रीत (45 किग्रा), चनप्रीत (48 किग्रा), संजना (52 किग्रा) और भावना (60 किग्रा) प्रथम रहीं, जबकि कामिनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 में तंशु (45 किग्रा) और सिमरन (48 किग्रा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स में कुणाल ने 600 मीटर, 2000 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक जीते। हैंडबॉल में आर्यन धीमान का चयन जिला टीम में गोलकीपर के रूप में हुआ। जिलास्तरीय एसजीएफआई वुशु प्रतियोगिता एक अगस्त को आस्था सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिल्कसुखी में करवाई गई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर कंवरपाल ने कहा कि खेलों से बौद्धिक, शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल सिंह, विद्यालय निदेशक तरुण वत्स, प्राचार्या मधु जग्गी, कोच निश्चय डावर और मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें