साढौरा। गांव कोटला के पास मंगलवार को खेत में खराब सबमर्सिबल पंप की मोटर निकालने के दौरान 28 वर्षीय मैकेनिक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कांसली निवासी इसरान के रूप में हुई है। इसरान कोटला गांव में सबमर्सीबल मोटर की दुकान चलाता था। इसरान मंगलवार को एक किसान के खेत में खराब पड़ी सबमर्सिबल पंप की मोटरठीक करने के लिए गया था। मोटर निकालने के दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली की तारों की चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र साढौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद