फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद नगर निगम जगाधरी का एमई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मामले में मिल रही शिकायतों के बाद कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी नगर निगम के एमई वरुण शर्मा को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि बिल और सैंपल पास करने के नाम पर ठेकेदारों से पैसे मांगे जा रहे थी। मामला संज्ञान में आने के बाद मंत्री की ओर से इस संबंध में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने बताया की संबंधित एमई के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें मिल रही थीं। वे कार्यों में सहयोग की बजाय बाधा डाल रहे थे। आम जनता के साथ-साथ ठेकेदारों की भी शिकायत थी कि उन पर काम के लिए गैर जरूरी दबाव बनाया जाता है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। मंत्री ने कहा कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह हमारी जिम्मेदारी है लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए और उनकी समस्याओं का समाधान हो।

इससे पहले 30 सितंबर को मंत्री के आदेशों पर ही छछराैली के नायब तहसीलदार अमित कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया था। उनके खिलाफ भी कई शिकायतें मिली थीं। भेडथल गांव के एक व्यक्ति ने भी इस संबंध में मंत्री को शिकायत की थी, जिसमें बताया गया था कि विरासत में मिली जमीन का इंतकाल करने के लिए नायब तहसीलदार चक्कर कटवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें