यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 20 के तिलक नगर में पार्षद विक्रम राणा के साथ दौरा किया। उन्होंने कॉलोनी की गली गली जाकर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था व अन्य नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने जिन स्थानों पर गंदगी मिली, उसे तुरंत साफ कराया गया और जहां कमी नजर आई, उसमें सुधार करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के लोगों ने सफाई व्यवस्था के साथ जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और सड़कों की खराब हालत जैसी शिकायतें मेयर के समक्ष रखीं। मेयर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी समस्याएं मिली हैं उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।