फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठेकेदार के घर डकैती का मास्टरमाइंड काबू

Fri, 16 Feb 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए टू की टीम ने ग्रीन विहार कॉलोनी जगाधरी में ठेकेदार के घर हुई डकैती के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद हुसैन व बिहार के गांव बीघोर निवासी मोहम्मद रिजाउल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी मोहम्मद हुसैन इन दिनों गांव भगवानगढ़ में रहता है और समता प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। वह ही मास्टरमाइंड था और उसी ने डकैती की योजना बनाई थी जबकि आरोपी रिजाउल वारदात को अंजाम देने में शामिल था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से हुसैन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिजाउल को 23 फरवरी तक रिमांड पर लिया गया है।
प्रभारी अनेश कुमार ने बताया कि आरोपी हुसैन ने ठेकेदार फजरूल हक के घर डकैती की योजना बनाई थी। उसने रिजाउल और अन्य आरोपियों को बुलाया था। डकैती में शामिल आरोपियों को उसी ने ठेकेदार का मकान दिखाकर रेकी कराई थी और उनके लिए जगाधरी में रुकने का इंतजाम किया था। इसके बाद आरोपी रिजाउल व अन्य आरोपियों ने ठेकेदार के घर डकैती डाली थी।
विज्ञापन

आरोपी के हिस्से में दो लाख रुपये और सोने के झुमके आए थे। अब पुलिस उन्हें रिकवर करने के लिए बिहार जाएगी। अब तक इस मामले में पुलिस पांच आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। इनसे पहले पुलिस इस मामले में पश्चिम बंगाल के गांव पोलडंगा निवासी नजिमुल हक उर्फ पवन सिंह उर्फ साजन, बिहार के नजराबाड़ी निवासी एमडी वीरेन उर्फ बटला, पश्चिम बंगाल निवासी शहनाज को गिरफ्तार कर चुकी है।

-



ऐसे दिया था वारदात को अंजाम -



ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी फजरूल हक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह समता प्लाइवुड में प्रेस मशीनों की ठेकेदारी का काम करता है। छह-सात फरवरी की रात को घर पर उसकी पत्नी व तीन बेटियां और सात साल का बेटा मोहम्मद आरिफ था। सभी रात को खाना खाकर सो गए थे। रात साढ़े तीन बजे उसे दरवाजा खुलने पर नजदीक पड़ी कुर्सी हटने की आवाज आई। जब नींद से जाग कर कमरे से बाहर लॉबी में आया तो देखा कि छह युवक घर में खड़े थे। आरोपियों के हाथों में चाकू थे। परिवार के सभी लोगों के हाथ बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद चाकू मारने का डर दिखाकर घर से साढ़े आठ लाख रुपये की नकदी, 11 तोले सोने के गहने लूट लिए। आरोपियों ने उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें