संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। अभी तक चोरों को बड़े वाहनों में आकर वारदात को अंजाम देने जैसे बात सुनी होगी, लेकिन क्या चोरी के इरादे से कोई साइकिल पर आ सकता है, सुनकर हैरानी भी होती है। ऐसा ही एक मामला खंड के ऊंचा चंदना गांव में देखने को मिला। घटना चार दिन पहले की है।
यहां बाजीगर माजरी एक नकाबपोश युवक रात के ढाई बजे चोरी के इरादे से अलग-अलग गलियों में घुस कर ताक झांक कर रहा था। जब वह बिट्टू बाजवा के घर में घुस गया तभी परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। यह देखकर नकाबपोश दूम दबाकर भाग निकला, शोर सुनकर आसपास के लोग भी जाग उठे और काफी दूर तक पीछा किया।
बाद में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, तो वहीं नकाबपोश युवक साइकिल पर चोरी करने के लिए आया था, उसने अपनी साइकिल को गांव के रेलवे अंडरपास के पास ही खड़ी की थी। उधर गांव के सरपंच के प्रतिनिधि सतपाल सैनी ने बताया कि गांव में करीब 20 सीसीटीवी लगे हैं जिनका कंट्रोल रूम पंचायत कार्यालय में बनाया हुआ है। इसके अलावा लोगों को भी रात के समय बारी-बारी से जागते रहने के लिए कहा गया है।