फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नकाबपोशों ने हमला कर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बूड़िया चौक पर एक युवक पर तीन-चार नकाबपोश लड़कों ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। दयालगढ़ गांव की उर्मिला देवी ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका बेटा रविंद्र कुमार मजदूरी करता है। रविंद्र मजदूरी कर घर वापस आ रहा था। जब वह बूड़िया चौक पर पहुंचा तो दो बाइकों पर आए तीन-चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमला करने में एक युवक दयालगढ़ निवासी सूरजभान था। हमले में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। परिवार ने उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार हुआ। शिकायत पर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें