फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विवाहिताओं को पसंद आ रही अहमदाबादी ज्वेलरी

Sat, 19 Oct 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सोने का भाव भले प्रति दस ग्राम 70 हजार रुपये को पार कर चुका है, पर करवाचौथ पर विवाहिताओं को सजने के चाव इतना है कि वह सोने की ज्वेलरी भी खूब खरीद रही हैं। इसमें अहमदाबादी ज्वेलरी ट्रेंड में है, जो विवाहित महिलाओं को अधिक पसंद आ रही हैं। सोने की ज्वेलरी में मंगलसूत्र, हार, अंगूठी, कड़े, झुमके की मांग अधिक है, वहीं चांदी की ज्वेलरी में करवां, पाजेब व चुटकी की खरीद बढ़ी है। इसमें रुझान बढ़ाने के लिए कई शोरूम व दुकानों पर छूट व उपहार के ऑफर दिए जा रहे हैं उधर, काफी विवाहिताएं सोने-चांदी की ज्वेलरी बजट से बाहर देख आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी ले रही हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार मीराबाई बाजार में ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी की 150 से अधिक दुकानें व स्टॉल लगे हैं। इसके अलावा न्यू मार्केट, खेड़ा मार्केट सहित रेलवे और वर्कशॉप रोड सहित अन्य जगह सैकड़ों आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें व स्टॉल है, जहां एक सप्ताह से सुबह से शाम तक विवाहित महिलाओं सहित युवतियों की भीड़ बनी हुई है। ऐसे ही सोने-चांदी की ज्वेलरी की दुकानों व शोरूम पर भी रौनक रही। मीराबाई बाजार में रूपनगर से आर्टिफिशियल ज्वेलरी व अन्य खरीदने पति देवी सिंह के साथ पहुंची शिवानी ने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी सस्ती होने के साथ काफी आकर्षक भी है। साथ ही इनके खोने व खराब होने का भय भी नहीं होता। आर्टिफिशियल ज्वेलरी में हार, अंगूठी, कड़े, झुमके जैसे मिल रहे है, जिनमें 20 रुपये की आइटम से दो हजार रुपये तक की आइटम उपलब्ध हैं। सस्ती होने से महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी की अधिक खरीदारी कर पा रही हैं। मीराबाई बाजार में धर्मवीर जनरल स्टोर के लवकेश ने बताया कि एक सप्ताह से आर्टिफिशियल ज्वेलरी व कॉस्मेटिक सामान की खूब मांग है। विशेष करवां थाली भी उपलब्ध है, जिसमें आकर्षक गोटे में सजीं थाली, कलश, छल्नी है। कॉस्मेटिक सामान में बिंदिया, नेल पेंट, लिपस्टिक की ज्यादा बिक्री हो रही है और आर्टिफिशियल ज्वेलरी में हार, अंगूठी, कड़े व झुमके अधिक बिक रहे हैं।

फोटो-6
चलन में आई अहमदाबादी ज्वेलरी- जैन सन्स ज्वेलर्स के संचालक पुनीत जैन ने बताया कि करवा चौथ के मौके पर काफी विवाहित महिलाओं सहित युवतियां सोने चांदी के जेवर ले रहीं हैं। इसमें अहमदाबादी ज्वेलरी ट्रेंड में है, जो ग्राहकों को अधिक पसंद आ रही है। अहमदाबादी ज्वेलरी दिखने में काफी आकर्षक है, जो कई डिजाइन व रेंज में उपलब्ध हैं। सोने की ज्वेलरी में मंगलसूत्र, हार, अंगूठी, कड़े, झुमके की मांग अधिक है, वहीं चांदी की ज्वेलरी में करवा, पाजेब व चुकटी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें