क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि रात के समय पत्नी व बच्चे सभी खाना खाकर सो गए थे। लेकिन सुबह जागने पर पाया कि उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं है। आसपास तलाश की, पर पत्नी का पता नहीं चला।