यमुनानगर। गांव दामला के कुंजल रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय विवाहिता की मौत हाे गई। पुलिस ने पति की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत में पुराना हमीदा निवासी योगेश ने बताया कि वह ट्रक मैकेनिक है। दामला में प्लॉट लिया था। वह 25 जुलाई की अलसुबह पत्नी रजनी बाला के साथ बाइक से प्लॉट पर जा रहे थे। कुंजल रोड पर एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां पत्नी रजनीबाला की 27 जुलाई की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद