फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 24 May 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। गांव ककड़ौनी में 31 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। मृतका गीता गांव सनौड़ की रहने वाली थी। उनके मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना व जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गीता की शादी करीब 12 वर्ष पहले गांव ककड़ौनी निवासी पंकज के साथ हुई थी। गीता अपने पीछे एक बेटी और दो बेटों सहित तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद मायके पक्ष में रोष है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही गीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब दस दिन पहले गीता को कथित रूप से जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें