फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति समेत चार ससुराली नामजद

Sun, 23 Jun 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। क्षेत्र के पालेवाला गांव में विवाहिता रेणू सैनी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की मृतका के पति समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।

करनाल के धानोखेड़ी गांव निवासी बचाना राम ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई धर्मवीर की मृत्यु हो चुकी है। धर्मवीर के पास दो बच्चे हैं। उसने अपने भाई धर्मवीर की लड़की 20 वर्षीय रेणू सैनी की शादी एक साल पहले गांव पालेवाला निवासी मोहित कुमार के साथ की थी। उनकी लड़की रेणू विदेश जाना चाहती थी। उसने पीटीई की हुई थी।
विज्ञापन

जब उन्होंने रेणू की शादी की तो उस समय उनकी मोहित के परिवार से बात हुई थी कि वह शादी के बाद दोनों को विदेश भेज देंगे और उनका सारा खर्च वह खुद वहन करेंगे। बचाना राम ने बताया की शादी के छह माह के बाद उसका पति मोहित, मां रानी व बहन गोल्डी उसकी भतीजी रेणू को विदेश भेजने के नाम पर मायके से 10 लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाने लगे। रेणू ने यह बात अपनी मां सीमा को बताई।
विज्ञापन

सीमा ने उन्हें इस बारे बात की मगर वह यह पैसे देने में असमर्थ थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर आरोपी उसकी भतीजी रेणू के साथ मारपीट करने लगे। 21 जून को उनके पास फोन आया कि रेणू की तबीयत खराब हो गई है वह उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान रेणू की मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि मोहित, संजीव, गोल्डी व रानी ने उसकी भतीजी रेणू की दहेज के लिए हत्या की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें