फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विवाहिता से मारपीट, जलाकर मारने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि पति ने गैस सिलिंडर का रेगुलेटर खोल कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति, ससुर व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गौतम नगर निवासी हिशा रानी ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2018 में कांसापुर निवासी मुकेश कुमार से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने हर प्रकार का सामान दिया था लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। शादी के बाद पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। मार पिटाई करके रात को ही घर से बाहर निकाल देता था। यदि इस बारे में वह अपनी सास सुरजीत कौर व ससुर महिंद्र सिंह से कहती तो वह भी मेरे पति का ही साथ देते है। पति उसे धमकी देता था कि वह घर से निकल जा नहीं तो उसे जान से मार देंगे। आरोप है कि जब वह रसोई घर में खाना बना रही थी तो अचानक से पति वहां आया तो चलते गैस सिलिंडर से रेगुलेटर को निकाल दिया, जिससे कि बड़ा हादसा होने से बचा। सास भी किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ लड़ाई झगड़ा करती है। महिला ने बताया कि वह दो साल से अपने माता-पिता के घर रह रही है। फिर भी सुधार नहीं हुआ। उसके माता-पिता व भाई जब ससुराल में जाते हैं तो ससुराल वाले उनके साथ मेरे माता पिता के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। परेशान होकर इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकेश कुमार, महिंद्र सिंह व सुरजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें