फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादीशुदा प्रेमी ने अकेले ही की थी प्रेमिका की हत्या

Sun, 14 Jul 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। प्रेमिका की हत्या करने के आरोपी बाना बहादुरपुर निवासी जगमोहन सिंह उर्फ मोनी को रिमांड खत्म हो गया। रिमांड खत्म होने पर शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अकेले ही अपनी प्रेमिका की हत्या की थी।
वह शादी के लिए उस पर पत्नी से तलाक लेने का दबाव बना रही थी। इसलिए उसने मिलने के लिए उसे नारायणगढ़ बुलाया। वहां से उसे अपनी कार में बिठाया। साढौरा क्षेत्र में जब वह उस पर पत्नी से तलाक लेने का दबाव बनाने लगी तो इस पर उनकी बहस हुई। बहस के दौरान उसने उसी की चुन्नी से उसका गला घोटकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को बिलासपुर के भवानीपुर गांव के पास खाली पड़े खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि आरोपी का रिमांड खत्म होने पर उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि 21 जून को भवानीपुर निवासी रामचंद्र ने खेत में एक युवती का शव देखा। उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृतका के गले में चुन्नी का फंदा बना हुआ था। मुंह से खून भी निकल रहा था।
उस समय पुलिस को शिनाख्त नहीं हो सकी थी, क्योंकि मृतका के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सका था। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने नौ जुलाई को बाना बहादुरपुर निवासी जगमोहन सिंह उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जगमोहन व युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब युवती उससे शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी।
विज्ञापन

युवक की वर्ष 2016 में शादी हो चुकी है। वह उस पर पत्नी से तलाक लेने का भी दबाव बना रही थी। जिससे वह परेशान हो गया था। इसलिए ही उसने युवती को मिलने के बहाने नारायणगढ़ बुलाया। यहां उसने युवती को अपनी कार में बिठाया और साढ़ौरा की तरफ चल पड़े। रास्ते में उसने चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को भवानीपुर के खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें