फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़कों से मिट गई मार्किंग....वाहनों की बेतरतीब पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मुख्य सड़कों से लेकर सार्वजनिक स्थानों और सरकारी भवनों के बाहर नगर निगम ने ठेकेदार से पार्किंग की मार्किंग कराई, जिससे यहां बेतरतीब खड़े होने वाले वाहन सही तरीके से खड़े हों। किंतु अधिकांश जगह मार्किंग मिट गई या फीकी पड़ गई है, कई स्थानों पर मार्किंग हुई ही नहीं। ऐसे में अब भी सड़कों किनारे वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े हैं। यह देखकर पार्षद इसे सरकारी धन की बर्बादी करार दे रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रधान सचिव (यूएलबी) ने 27 अप्रैल 2022 में राज्य की सभी नगर पालिकाओं व नगर निगमों को पार्किंग की मार्किंग के आदेश दिए थे। इस काम के लिए नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के संयुक्त आयुक्त ने दो एक्सईएन की जिम्मेदारी तय की थी। ये काम मई-2022 में गोबिंदपुरी रोड से शक्तिनगर में ही हुआ, जहां वाहन कम और रेहड़ियां ज्यादा खड़ी होती हैं। इसी स्थान पर पहले मई में सफेद रंग और फिर टेंडर के जरिए अगस्त-2022 में पीले रंग की मार्किंग हुई। साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थानों व सरकारी भवनों के बाहर भी पार्किंग की मार्किंग हुई। लेकिन आठ माह बाद अधिकांश स्थानों से मार्किंग मिट चुकी है या फीकी पड़ गई है। कई स्थान तो ऐसे हैं, जहां यह मार्किंग हुई ही नहीं। ऐसे में लाखों रुपये खर्च के बाद भी पार्किंग की मार्किंग का मकसद पूरा नहीं हुआ। शहर जगह-जगह वाहन बेतरतीब खड़े देखे जा सकते हैं। इससे संकरी सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है।
वार्ड-आठ से इनेलो पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि शहर में जगह-जगह मल्टी स्टोरी पार्किंग कांप्लेक्स व जोन बनाकर स्थाई पार्किंग की सुविधा देनी चाहिए। ये मांग दो दशक से हैं, पर ऐसा न कर सरकार व विभाग पार्किंग की मार्किंग में सरकारी धन बर्बाद कर रहे हैं। अभी मानसून की बारिश भी नहीं हुई, पर अधिकांश जगह की गई मार्किंग मिट रही या फिकी पड़ गई है। साथ ही मार्किंग अनुसार वाहन खड़े करने वाला कोई नहीं है, जहां मार्किंग हुई, वहां भी बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े हैं। ऐसा नजारा रेलवे, वर्कशॉप रोड सहित विभिन्न स्थानों पर है।
विज्ञापन


पार्किंग की मार्किंग कहीं मिट गई हैं या फीकी पड़ गई है, तब संबंधित शाखा के अधिकारी से जांच कराएंगे। वाहनों की पार्किंग सही तरीके से हो, इसके निर्देश देंगे।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें