फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: करवाचौथ से बाजारों में रौनक, देर रात तक चला खरीदारी का दौर

विज्ञापन
मॉडल टाउन में कलीरा पसंद करती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। करवाचौथ पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ ने कारोबारियों के चेहरों पर रौनक ला दी। मिट्टी के करवे, खील-बताशों और चूड़ियों से लेकर सोने-चांदी के गहनों, कपड़ों, मोबाइल और वाहनों तक की जमकर खरीदारी हुई। त्योहार को लेकर दशहरे के बाद से ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी थी, जबकि बुधवार को खरीदारों की भीड़ के चलते देर रात तक दुकानें खुली रहीं। इस बार पिछले साल के मुकाबले कारोबार बेहतर रहने से व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
करवाचौथ का असर बाजार के लगभग हर सेक्टर में दिखाई दिया। सर्राफा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई, मोबाइल और होम डेकोरेशन की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। महिलाओं ने पूजा और शृंगार से जुड़ा सामान खरीदा तो पुरुष भी पत्नी के लिए उपहार खरीदने में पीछे नहीं रहे। किसी ने गहने और कपड़े खरीदे तो किसी ने मोबाइल और वाहन उपहार में देने की तैयारी की। खान-पान, फास्ट फूड, रेस्तरां और होटल कारोबार में भी तेजी रही। बुधवार को पटाखों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

कारोबारियों राजकुमार, प्रदीप कुमार, संजय मित्तल, एसएल बतरा, अनिल अरोड़ा, धर्मेंद्र कुमार और ललित महाजन ने बताया कि इस बार करवाचौथ पर बाजार में अच्छा कारोबार हुआ है। मिट्टी के सामान से लेकर सोने-चांदी के आभूषणों तक की मांग रही। त्योहार के चलते करीब एक सप्ताह से बाजारों में खरीदारी का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन

-
पत्नी को उपहार देने के लिए वाहनों की एडवांस बुकिंग
करवाचौथ पर पत्नी को सरप्राइज देने के लिए लोगों ने दोपहिया और चौपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग करवाई थी। शोरूम संचालकों के अनुसार, धनतेरस से पहले करवाचौथ भी वाहनों की बिक्री के लिहाज से अहम अवसर रहता है। इस बार त्योहार के दिन के लिए पहले से बुकिंग करवाई गई थी। कारोबारियों के मुताबिक, इस दौरान 100 से अधिक स्कूटर और 30 कारों की बिक्री हुई। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी उत्साह देखने को मिला।

मॉडल टाउन में कलीरा पसंद करती महिला। संवाद

मॉडल टाउन में कलीरा पसंद करती महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें