फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नवरात्र पर बाजार में बढ़ी रौनक, खरीदारी शुरू

Sat, 10 Oct 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सेक्टर-17 के शनि मंदिर के पास माता की मूर्ति की खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवादं
विज्ञापन
अशोक कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। नवरात्र पर्व कल से शुरू हो रहे हैं। इससे बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों और रेहड़ियों पर माता रानी की आकर्षक मूर्तियां सज गई हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद और बजट के अनुसार माता की प्रतिमाएं खरीदने पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही चुनरी, नारियल, कलश, पूजा की थाली और दीपक की मांग भी बढ़ने लगी है।

सेक्टर-17 स्थित शनि मंदिर के पास राजस्थान से आए कारीगर माता रानी और भगवान गणेश की मूर्तियां तैयार कर रहे हैं। यहां करीब 15 कारीगर पिछले 40 वर्षों से मूर्ति बनाने के काम में जुटे हैं। नवरात्र को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पहले से ही विभिन्न आकार और डिजाइन की मूर्तियां तैयार कर बिक्री के लिए रख दी हैं।
विज्ञापन

कारीगर रमेश कुमार ने बताया कि उनके पास एक फीट से लेकर 10 फीट तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत आकार और बनावट के अनुसार अलग-अलग है। मूर्तियों के दाम 200 रुपये से शुरू होकर 15 हजार, 20 हजार और 25 हजार रुपये तक हैं। नवरात्र से पहले ही मूर्तियां तैयार करने का काम शुरू कर दिया था, ताकि श्रद्धालुओं को पसंद के अनुसार प्रतिमा मिल सके।
कारीगर रमेश कुमार ने बताया कि नवरात्र को देखते हुए पहले से ही मूर्तियां तैयार कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए छोटे आकार से लेकर बड़ी प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। कीमत भी मूर्ति के आकार और डिजाइन के हिसाब से रखी गई है। पूजा सामग्री विक्रेता सुनील हरजाई ने कहा कि नवरात्र के लिए ग्राहक चुनरी, नारियल, कलश, दीपक और पूजा की थाली खरीदने पहुंच रहे हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन



व्रत सामग्री की भी खरीदारी
नवरात्र में पूजा-अर्चना के साथ व्रत रखने वाले रामकली, अनु, सविता, कांता रानी, सुनीता, रानी, ईश्वर, पिंकी आदि महिलाओं ने कहा कि नवरात्र की तैयारियों में जुटे हैं। बाजारों में व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है। दुकानदारों ने पर्व के लिए सामान जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें