फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, भगवा परिधानों की खरीदारी तेज

Fri, 31 Jul 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के लिए भगवान ​शिव की फोटो वाले कपड़े पसंद करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सावन मास की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों से गंगाजल लाने वाले शिवभक्तों की खरीदारी शुरू होने से शहर के कपड़ा बाजारों में रौनक लौट आई है। भगवा रंग के परिधानों, धार्मिक संदेशों वाली टी-शर्ट, कुर्तों, ट्रैक पैंट और गमछों की मांग बढ़ने लगी है। बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारियों ने पहले से ही अतिरिक्त स्टॉक मंगा लिया है, जिससे दुकानों पर खरीदारी के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त विकल्प मिल रहे हैं।

शहर के प्रमुख कपड़ा बाजारों में इन दिनों सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। शहर के अलावा रादौर, व्यासपुर, छछरौली, साढौरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग कांवड़ यात्रा के लिए आवश्यक सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि यात्रा की तिथि नजदीक आते ही ग्राहकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और अगले कुछ दिनों में बिक्री और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बाजार में इस बार महाकाल, बोल बम, हर-हर महादेव, राधे-राधे, ओम नमो शिवाय, त्रिशूल और डमरू की आकर्षक डिजाइन वाली टी-शर्ट युवाओं को खूब पसंद आ रही हैं। इनकी कीमत 100 से 400 रुपये तक है। वहीं भगवा गमछे और परने 30 से 50 रुपये तक में उपलब्ध हैं। कई दुकानों पर भगवा टोपी, रुद्राक्ष की मालाएं, कलाई बैंड और अन्य धार्मिक सामग्री भी बिक्री के लिए सजाई गई है।
विज्ञापन

हल्के और आरामदायक कपड़े खरीद रहे शिवभक्त

कपड़ा व्यापारी संजय हरजाई ने बताया कि कांवड़ यात्रा के सीजन को देखते हुए करीब एक माह पहले ही भगवा परिधानों और धार्मिक प्रिंट वाले कपड़ों का स्टॉक मंगा लिया गया था। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर जाते हैं, इसलिए इस सीजन का व्यापार भी अच्छा रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि युवा शिवभक्त हल्के और आरामदायक कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं। विशेष रूप से कॉटन की टी-शर्ट, ट्रैक पैंट और ड्राई-फिट कपड़ों की मांग अधिक है, ताकि लंबी पैदल यात्रा के दौरान उन्हें सुविधा मिल सके।

कांवड़ यात्रा के लिए भगवान शिव की फोटो वाले कपड़े पसंद करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें