चेयरमैन जसविंद्र सैनी को सम्मानित करते प्रधान संदीप सैनी व अन्य। आयोजक
रादौर। सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने सोमवार को मार्केट कमेटी सरस्वतीनगर के चेयरमैन जसविंद्र सैनी अंबली को रादौर में सम्मानित किया। प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने उनको सम्मानित किया। चेयरमैन सैनी ने बताया कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान, व्यापारी व आमजन के हित में किए गए ऐतिहासिक कार्य ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। किसान सम्मान निधि, मंडी व्यवस्था में सुधार, सड़क-सिंचाई परियोजनाएं और पारदर्शी शासन ने जनता का विश्वास जीता है। इस अवसर पर जगन चौहान, राजेश सैनी, राजू गुप्ता, सुरेंद्र सैनी, नरेश सैनी, नितिन सैनी, अंकुश सैनी, राहुल रोहिला आदि उपस्थित रहे। संवाद