फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने कई शिक्षकों को भेजे नोटिस

Wed, 02 Oct 2013 01:06 AM IST
यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा में बीते तीन सालों के दौरान बोर्ड कक्षाओं के घटिया परीक्षा परिणाम देने वालों शिक्षकों पर अब शिक्षा विभाग की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। विभाग की ओर से जहां प्रदेश और जिला भर में ऐसे बड़ी संख्या में टीचरों को कारण बताओ नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय द्वारा इनके विषयों खराब परीक्षा परीणाम आने पर सीधे तौर पर ऐसे अध्यापकों की अध्यापन प्रणाली को दोषी माना गया है ।

ऐसे शिक्षकों के खिलाफ निदेशालय द्वारा विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। मौलिक शिक्षा निदेशालय द्वारा  वार्षिक परीक्षा परिणाम में विभिन्न विषयों में गिरावट के लिये सीधे तौर पर इन्हें ही जिम्मेवार मानकर नोटिस जारी किया है।


मुलाना राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के ही तीन अध्यापक, अध्यापिकाओं को मौलिक शिक्षा निदेशालय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन शिक्षकों को हरियाणा सिविल सेवा दंड तथा अपील नियम 1987 के नियम-7 के तहत कार्रवाई का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


अतिरिक्त निदेशक मौलिक शिक्षा कार्यालय पंचकूला से मिले कारण बताओ नोटिस के अनुसार इन्हें गत तीन वर्षों के दौरान पढ़ाये गये विषयों के परीक्षा परीणाम बिल्कुल घटिया या फिर बोर्ड के परीणामों से कम पाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें