फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी-जुकाम की दवा कोल्ड बेस्ट के सेवन से जम्मू-कश्मीर में कई बच्चों की मौत, दो जगह रेड कर 300 बोतल सीरप जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब स्थित मैसर्ज डिजिटल विजन दवा कंपनी में तैयार हो रहे कोल्ड बेस्ट पीसी सीरप की रिकवरी को स्ट्रेट ड्रग कंट्रोलर की टीम ने रविवार को दो जगह छापे मारे । इंडस्ट्रियल एरिया में गोदाम और केमिस्ट शॉप में छापे के दौरान 300 बोतल दवा जब्त की गई। जांच के लिए अब इस दवा के सैंपल भेजे जा रहे हैं। लैब की रिपोर्ट के आधार पर ही दवा निर्माण व उसे बेचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दवाई के सेवन से बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने की बात कही जा रही है। जम्मू-कश्मीर में तो दवा के सेवन से कई बच्चों की किडनी खराब होने की बात कही जा रही है। जांच टीम ने लोगों को भी इस सीरप को न खरीदने की अपील की है। हैडिंग
विज्ञापन

रामनगर में इस दवा से बच्चे हुए बीमार
जम्मू-कश्मीर के उद्यमपुर स्थित रामनगर में कोल्ड बेस्ट सीरप से सबसे ज्यादा बच्चों की सेहत को नुकसान हुआ है। यहां कई बच्चों की दवा के सेवन के बाद किडनी फेल होने की बात कही गई। कई बच्चों की मौत भी हो गई। जांच अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर स्टेट ड्रग कंट्रोलर ड्रग्स एंड फूड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की शिकायत के आधार पर ही इस दवा को जब्त करने के लिए हरियाणा समेत कई राज्यों में छापामारी की जा रही है। उन्हीं के निर्देश पर कैंट में स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने दो स्थानों पर छापे मारे।
गोदाम और केमिस्ट शॉप से मिलीं 300 बोतल
अंबाला कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिवा मेडिकल हाल तथा एक अन्य स्थान पर रेड डाली गई। यहां से जांच टीम ने करीब 300 बोतल कोल्ड बेस्ट सीरप जब्त किया है। कंपनी की ओर से जहां भी राज्य में इस दवा की सप्लाई की है वहां इसे जब्त करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

इसकी वजह से बच्चों की सेहत पर पड़ा असर
ड्रग कंट्रोल अथारिटी के अफसरों का कहना है कि पीजीआई ने जांच रिपोर्ट में दवा के अंदर डाइथिलेन ग्लाइकोल होने का दावा किया है। इस केमिकल की वजह से बच्चों की सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ने पड़ता है। जांच में यभी पता चला है कि इस दवा का निर्माण हिमाचल प्रदेश के कालाअंब में हो रहा है। इसके बाद ही दवा की खरीद पर रोक लगाने के लिए जम्मू कश्मीर के स्टेट ड्रग कंट्रोलर की ओर से हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत कई पड़ोसी राज्यों की सरकार को लेटर भेजा है।
उम्रकैद तक की सजा का है प्रावधान
कोल्ड बेस्ट के जब्त सीरप अब जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच अधिकारियों ने बताया कि अगर दवा में पीजीआई की ओर से बताए केमिकल होने की पुष्टि हो गई तो फिर दवा निर्माण करने वाली कंपनी के प्रबंधकों के साथ इसे बिना बिल के बेचने वाले केमिस्ट शॉप मालिकों को कड़ी सजा मिल सकती है। ऐसे मामलों में जुर्म साबित होने पर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। हालांकि इस मामले में लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही अधिकारी अगली कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
यह बिल्कुल सही है कि कोल्ड बेस्ट सीरप के सेवन की वजह से जम्मू कश्मीर के रामनगर एरिया में कई बच्चों की मौत हो गई। इस दवा के सेवन से बच्चों की किडनी पर ज्यादा असर पड़ा है। दवा की जांच में पीजीआई ने भी इसमें डाइथिलेन ग्लाइको होने की बात कही है। यह बेहद खतरनाक केमिकल है जोकि सेहत के हानिकारक है। आज छापे में 300 बोतल सीरप जब्त किया है। जिसे जांच लिए लैब में भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र आहुजा, स्टेट ड्रग कंट्रोलर, हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें