विजेता छात्रा को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व मौजूद शिक्षक। संस्थान
जगाधरी। पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता दो वर्गों में करवाई गई। कनिष्ठ वर्ग में सातवीं की मानवी चौहान ने प्रथम, आठवीं की हरप्रीत कौर ने द्वितीय और छठी की पर्व कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में नौवीं की सांची ने प्रथम, हरनूर कौर ने द्वितीय और अंशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अध्यापिका सुषमा शर्मा, अध्यापक होशियार सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपने गौरव को जानने का मौका मिलता है। संवाद