रादौर। शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह के मुताबिक नृत्य प्रतियोगिता में मनु ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय व ईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन में शगुन ने प्रथम, महक ने द्वितीय व शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में मुस्कान ने प्रथम, ऋषभ ने द्वितीय व नमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रीत प्रथम, तनु द्वितीय व बलप्रीत तृतीय स्थान पर रहे। संवाद