फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में मानसी तो स्लोगन में संगम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर विश्व कैंसर दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस पर पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में जीएनजी कॉलेज की मानसी ने प्रथम, डीएवी कॉलेज की आयुषी ने द्वितीय व जीएनजी कॉलेज की समीक्षा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीएनजी कॉलेज की ईशा एवं गर्वनमेंट कॉलेज, अहारवल की सरिता ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं स्लोगन राइटिंग में महाराजा अग्रसेन कॉलेज, जगाधरी की संगम ने प्रथम, हिंदू गर्ल्स कॉलेज की मानसी ने द्वितीय व जीएनजी कॉलेज की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अनु अत्रेजा ने विजेताओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रो. अनुराधा बंसल, शम्मी बजाज, शिवानी, निधि व गुनीत कौर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें