फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतियोगिता में मनप्रीत व सचिन प्रथम

Thu, 02 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी में प्रबंधन विभाग की ओर से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मनप्रीत व सचिन पहले, रिया व रिद्धि दूसरे स्थान पर रहे। शुभम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि पावर प्वाइंट आज के व्यावसायिक जीवन में अत्यंत उपयोगी उपकरण है, जिसके माध्यम से टेक्स्ट, चित्र व वीडियो को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रबंधन विभाग से प्रो. रक्षा भाटिया ने प्रतियोगिता का संचालन किया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. सीमा गुप्ता व प्रो. हीना शामिल रहे। प्राचार्या डॉ. करुणा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दींं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें