फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मनोज गर्ग बने सबलपुर मार्केट के प्रधान

Wed, 01 Apr 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नवनियुक्त प्रधान का अभिनंदन करते दुकानदार। संगठन - फोटो : महसी में भगवानपुर से किसानगंज तक जाने वाली जर्जर सड़क।
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। सबलपुर मार्केट के दुकानदारों की बैठक सरस्वती धर्मशाला में प्रधान कृष्ण सैनी की देखरेख में हुई। इस दौरान कृष्ण सैनी ने अपने पद से त्यागपत्र देते हुए नए प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया। इसके बाद सर्वसम्मति से दुकानदारों ने मनोज कुमार गर्ग (श्री बालाजी ज्वैलर्स) को नया प्रधान चुन लिया। साथ ही विक्रम शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर महीने की अंतिम तारीख को मार्केट बंद रखी जाएगी। नवनियुक्त प्रधान गर्ग का दुकानदारों ने स्वागत किया। गर्ग ने कहा कि वे सभी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेंगे और आपसी सहयोग से मार्केट का विकास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें