फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जैवलिन थ्रो में मन्नत का पहला स्थान

Fri, 27 Feb 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुकंद लाल प​ब्लिक कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान जैवलिन थ्रो फेंकती छात्रा। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में आयोजित 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को भी जारी रही। जैवलिन थ्रो में मन्नत ने पहला स्थान हासिल किया। महक दूसरे और निशिका तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं लड़कों की हैमर थ्रो स्पर्धा में आर्यन प्रथम, सौरभ द्वितीय और कर्णदीप तृतीय रहे। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में मोहित ने पहला, शिवम ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की लंबी कूद में मन्नत ने प्रथम, महक ने द्वितीय और राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपी डॉ. महेंद्र सिंह आलमपुर ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर लड़कों व लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट एथलीट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक के साथ प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें