संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सात साल बाद श्री रामलीला कमेटी जगाधरी का चुनाव रविवार को हुआ। मानिक गर्ग ने प्रतिद्वंद्वी गोपाल मित्तल को 31 वोटों से हराकर प्रधान पद पर विजय हासिल की।
उप प्रधान पद पर 32 वोटों से संजय कुमार, सचिव पद पर 61 वोट से हर्शल कंसल, ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए 160 वोट से राजीव बंसल और कोषाध्यक्ष पद पर 67 वोट से अनुज गर्ग ने बाजी मारी। परिणामों की घोषणा होते ही रामलीला भवन ढोल नगाड़ों से गूंज उठा। चुनाव में 840 में 723 वोट हुए। चुनाव के निर्वाचन अधिकारी एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सतीश गर्ग रहे। उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं और विजेताओं को प्रमाणपत्र दे दिए गए हैं।
प्रधान पद के लिए मानिक गर्ग को 374 और गोपाल मित्तल को 343 मत मिले। उपप्रधान संजय गर्ग को 413 और ललित गुप्ता को 291 मत मिले। सचिव हर्शूल बंसल को 386 और शिकांत को 325, संयुक्त सचिव को 435 और प्रमोद गोयल को 275 मत मिले। इसी तरह कोषाध्यक्ष अनुज गर्ग को 384 और विपुल गर्ग को 317 वोट मिले।
उगता सूरज चुनाव चिह्न प्रधान पद जीते मानिक गर्ग ने कहा कि सबसे पहले रामलीला भवन की स्थिति को सुधारा जाएगा। सभी कार्यों में पारदर्शिता लाई जाएगी। रामलीला भवन के सील पड़े खातों को खुलवाया जाएगा। वहीं हर साल सभी सदस्यों को हिसाब दिया जाएगा।