जगाधरी। बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-15 निवासी ट्विंकल ने शिकायत में बताया कि वह मंगलवार शाम को करीब सात बजे अपने घर के बाद खड़ी थी। उसी समय बाइक सवार नकाबपोश युवक आए और उसके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और भाग निकले। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। एसएचओ थाना सेक्टर-17 रजत शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद