फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान के बाहर खड़ी महिला के गले से बाइक सवार युवकों ने झपटा मंगलसूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के गांव ममीदी में परचून की दुकान के बाहर खड़ी महिला के गले से बाइक सवार दो युवक सोने का मंगलसूत्र झपट ले गए। मंगलसूत्र की कीमत करीब 15 हजार रुपये थी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ममीदी निवासी निवासी मिंता देवी ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह गांव में ही परचून की दुकान के बाहर खड़ी थी। उसका पति भी वहीं खड़ा हुआ था। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उसने सोचा शायद ये युवक दुकान पर सामान लेने आए होंगे। आरोपियों ने उसके नजदीक आकर बाइक की गति कम की। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। उसने शोर मचाया। लेकिन आरोपी बाइक की गति तेज कर वहां से फरार हो गए। उसके पति ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार का कहना है कि दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें