कैप्टन मनदीप सिंह को सम्मानित करता एसजेजेपी दामला का स्टाफ। संस्थान
यमुनानगर। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में कार्यरत मनदीप सिंह को एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर से पदोन्नत कर कैप्टन बनाया गया है। वे 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के समर्पित सदस्य हैं। लेफ्टिनेंट के रूप में सेवाएं देने के बाद वर्ष 2015 से कैप्टन मनदीप सिंह ने बटालियन में उत्कृष्ट नेतृत्व और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। एएनओ के रूप में उनके मार्गदर्शन में संस्थान में अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति के उच्च मानक स्थापित हुए, जिसके चलते उन्हें अंबाला ग्रुप एनसीसी में विशेष पहचान मिली। इस दौरान एनसीसी कार्यालय तेजली में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में की गई, जहां कर्नल जितेंद्र दहिया और प्राचार्य अनिल कुमार उपस्थित रहे।