फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेवा समिति खजूरी के प्रबंधक निलंबित

Thu, 29 Jun 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। दी खजूरी ऋण एवं सेवा समिति खजूरी के प्रबंधक प्रमोद कुमार को सहकारी समिति यमुनानगर के सहायक रजिस्ट्रार जितेंद्र कौशिक ने निलंबित कर दिया। प्रमोद कुमार पर आरोप है कि उन्होंने यूरिया के रखरखाव में लापरवाही बरती और समिति से गैरहाजिर रह कर अपने कार्य में लापरवाही की। मामले की विभागीय जांच सहायक रजिस्ट्रार जितेंद्र कौशिक की ओर से की जाएगी। दी खजूरी ऋण एवं सेवा समिति खजूरी पहले नाहरपुर पैक्स केंद्र था। जनवरी 2022 में पैक्स केंद्र टूट कर छह समितियों में बंट गया था। प्रमोद कुमार पहले खजूरी समिति में सेल्समैन था। गत वर्ष जब पैक्स केंद्र टूटने के बाद खजूरी सीएस यानि क्रेडिट एंड सर्विस सोसाइटी बनी थी तो प्रमाेद कुमार को विभाग ने पदोन्नत देते हुए मैनेजर बना दिया था।

उल्लेखनीय है कि 26 जून को यूरिया की किल्लत पर भड़के किसानों ने गांव खजूरी स्थित समिति पर ताला लगाकर नारेबाजी की थी। समिति प्रबंधक प्रमोद कुमार पर किसानों ने आरोप लगाया था कि वह छोटे किसानों की अनदेखी कर रहे हैं जबकि बड़े किसानों को यूरिया खाद दी जा रही है। प्रबंधक खाद की गाड़ी पैक्स केंद्र पर उतारने के बजाय गांव के एक बड़े किसान के निजी स्थान पर उतार रहा था। इसका वीडियो भी किसानों ने बना लिया था। भारतीय किसान संघ के सदस्य प्रताप सिंह, राजकुमार, सुशील कुमार, लोकेश कुमार, यशपाल सिंह, शमशेर सिंह व जयपाल ने आरोप लगाया था कि प्रबंधक ने 600 कट्टों की दूसरी गाड़ी को गांव में किसी निजी स्थान पर उतरवाया है। सूचना पाकर कृषि विभाग के एसडीओ राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे थे।कोट
विज्ञापन
विज्ञापन

खजूरी समिति के प्रबंधक प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती और यूरिया का रखरखाव भी ठीक से नहीं किया। अब खजूरी समिति का एडिशनल चार्ज दी हरिपुर ऋण एवं सेवा समिति हरिपुर के प्रबंधक को सौंपा गया है। मामले की जांच की जा रही है। - जितेंद्र कौशिक, सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समिति यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें