फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 21 Feb 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कालाआंब मार्ग पर गांव सादिकपुर के समीप शुक्रवार दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक कालाआम्ब मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जगाधरी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। सूचना मिलने पर साढौरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

हादसे के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें