फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे लहूलुहान पड़ा मिला व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास जगाधरी-पांवटा हाईवे के किनारे एक व्यक्ति जख्मी हालत में मिला है। व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट लगी थी और बहुत खून बह रहा था। हाईवे से जा रहे बाइक सवारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल कुछ बता पाने की हालत में नहीं है। उसके होश में आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
विज्ञापन

गुरदीप सिंह ने बताया वह बाइक से जा रहा था। इस दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में लाइट पड़ने से कुछ चमकदार वस्तु पड़े होने का अंदेशा हुआ। जिस पर वह आगे से घूम कर आया तो देखा व्यक्ति के हाथ का कड़ा दिखाई दिया। जो लाइट पड़ने से चमक रहा था। उसने मोबाइल की लाइट जलाकर देखा तो एक व्यक्ति खून से लथपथ बेसुध पड़ा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें