फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी यमुना नहर बुड़िया पुल के पास श्याम नगर ग्रीन विहार निवासी प्रदीप चौपड़ा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर निगलने के बाद प्रदीप ने अपने भाई को फोन पर बताया कि उसने अपनी पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगला है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और प्रदीप को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी सोनिया, सास मनचंदा, ससुर अशोक मनचंदा, साला मोनू मनचंदा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्याम नगर सरनी चौक निवासी अनिता चौपड़ा ने बताया कि उसका सबसे बड़े भाई प्रदीप चौपड़ा (35) की शादी लगभग 15 साल पहले सहारनपुर निवासी सोनिया के साथ हुई थी। शादी के करीब तीन चार माह बाद ही वे अपने परिवार से अलग हो गए। करीब छह माह पहले उसका भाई व भाभी उसके माता पिता व भाई नरेश चौपड़ा के साथ घर पर ही रहने लग गए। 7-8 दिन पहले उसकी भाभी सोनिया उसके भाई प्रदीप को कहने लगी कि हमें परिवार से अलग रहना है, अलग से कमरा ले लो। 31 अगस्त को उसके भाई ने ग्रीन विहार कालोनी में किराये पर कमरा ले लिया। जहां दोनों रहने लगे। बुधवार को उसके भाई प्रदीप ने उसके छोटे भाई नरेश चौपड़ा के पास दोपहर करीब एक बजे फोन किया। उसने नरेश को बताया कि उसने पत्नी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया है। वह पश्चिमी यमुना नहर किनारे बुड़िया के राम मंदिर के पास है। उसके भाई नरेश ने यह बात उसके माता पिता व उसे बताई। नरेश बाइक पर उसकी मां सुदेश को लेकर प्रदीप को लेने बुड़िया के लिए निगल पड़े। जब वे बुड़िया गुरुद्वारा के नजदीक पहुंचे तो उन्हें सामने से प्रदीप बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने उसे तुरंत जगाधरी के एसपी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रदीप ने उन्हें बताया कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती है। उसके सास सहारनपुर के रामपुर निवासी सुधा मनचंदा, ससुर अशोक मनचंदा व साला मोनू मनचंदा फोन पर धमकी देते थे कि हम तेरी बहन पूनम का तलाक का केस खराब कर देंगे। इसके कुछ देर बाद उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई अवतार सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल गई थी। केस दर्जकर कर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें