फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Fri, 08 Nov 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त न होने के कारण शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
जीआरपी के जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि वीरवार को सूचना मिली कि कलानौर के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर टीम मौके पर पहुंची। शव के अवशेष काफी दूर तक रेल लाइन पर बिखरे पड़े थे। आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

कोई भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर सका। मृतक ने नीली चैकदार शर्ट व लाल रंग की कैपरी पहन रखी है। मौके से किसी भी तरह का कोई आइकार्ड या अन्य कोई सामान नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


यमुनानगर-जगाधरी में रेल लाइन पर होने वाले हादसों की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले एक सप्ताह में पांच से अधिक मौत हुई हैं। यमुनानगर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की रेल लाइन पार करते हुए हादसे में मौत हुई थी। जीआरपी ने मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे पहले रेलवे स्टेशन के पास भी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं, एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें