संवाद न्यूज एजें
यमुनानगर। रेलवे ट्रैक पार करते हुए एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
हादसा गांधी नगर रेलवे फाटक के पास हुआ। आदर्श नगर निवासी 55 वर्षीय लाल बाबू जगाधरी स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। करीब डेढ़ माह पहले उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। इससे वह काफी परेशान थे। वह गांधी नगर रेलवे ट्रेक के पास ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वह बाबू घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।