शिवनगर काॅलोनी निवासी 19 वर्षीय शिवम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बोधराज ने बताया कि शिवम ने आत्महत्या की है। उसकी परिजनों के साथ घर पर कहासुनी हो गई थी। शिवम के घर रात महामाई का संकीर्तन था। इस दौरान डीजे को लेकर उसकी परिवार के साथ बहस हो गई। वह घर से निकल गया। वहीं बताया जा रहा है कि मोबाइल को लेकर वह परिजनों से नाराज चल रहा था। उसने गांधीनगर फाटक के नजदीक मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी।