यमुनानगर। गांधी नगर रेलवे फाटक के पास बुधवार रात रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान न होने पर शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जीआरपी के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि पुलिस को स्टेशन मास्टर के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांधी नगर रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसके नाम और पते का पता चल सके। मृतक की बाईं बाजू पर एक तरफ हिंदी में रिंकू और दूसरी तरफ अंग्रेजी में आई लव यू लिखा हुआ मिला है। संवाद