फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की गई जान

Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। हादसा गांधी नगर फाटक से कुछ दूरी पर जगाधरी वर्कशॉप की तरफ हुआ। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसकी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। रेलवे पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव तीन के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। राजकीय रेलवे पुलिस थाना यमुनानगर जगाधरी के एएसआई भीम सिंह ने बताया कि उन्हें वीरवार को स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि गांधी नगर फाटक से कुछ दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। जिस पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के कपड़ों की तलाशी, लेकिन उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे पूछताछ की, लेकिन उससे संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए तीन दिन मोर्चरी में रखवाया है। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कर संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें